बकुलाही इस्पात संयंत्र ब्लास्ट पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, घायलों के लिए दिए त्वरित इलाज के आदेश
“दर्दनाक खबर से मन आहत” — दोषियों पर कठोर कार्रवाई के संकेत

रायपुर।
बलौदाबाजार जिले के भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकुलाही स्थित इस्पात संयंत्र में हुए भीषण हादसे की गूंज राजधानी तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस दर्दनाक घटना की पूरी जानकारी लेते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि क्लिनिकल फर्नेस के दौरान हुए विस्फोट में श्रमिकों के असमय निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति देने की कामना की।
🚑 घायलों के लिए तुरंत इलाज के निर्देश
हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को बेहतर उपचार के लिए सिम्स, बिलासपुर में भर्ती कराया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घायलों को किसी भी प्रकार की कमी के बिना हर संभव उत्तम चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
⚖️ जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश
इस मामले में राज्य सरकार ने बलौदाबाजार कलेक्टर से चर्चा कर घटना की गंभीर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






