छत्तीसगढ़

CG: में भीषण सड़क हादसा; दो ट्रकों में जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत, लगा लंबा जाम

रायपुर। कांकेर जिले के चारामा थाने क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार की सुबह करीब तीनबजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें तेज रफ्तार में आ रहे दो भारी ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ट्रक सवार कुल तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की शिनाख्त करने में लगी है।















 

हादसे के बाद नेशनल हाईवे-30 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग और चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। पुलिस की ओर से जेसीबी एवं अन्य भारी मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि यातायात बहाल किया जा सके।
बता दें कि दो दिन पूर्व भी इसी जगह पर एक युवक की कार की चपेट में आने से मौत हुई थी, जिससे इस क्षेत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।






Back to top button