छत्तीसगढ़

नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है वाणिज्यिक ठहराव 

बिलासपुर – 21 जनवरी 2026। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) के मध्य 3-3 फेरों के लिये स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 08871 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)–शालीमार स्पेशल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) से दिनाँक 26 जनवरी तथा 02 व 09 फरवरी 2026 प्रत्येक सोमवार को तथा गाड़ी संख्या 08872 शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) स्पेशल ट्रेन शालीमार से 27 जनवरी तथा 03 व 10 फरवरी 2026 प्रत्येक मंगलवार को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है |

गाड़ी संख्या 08871 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-शालीमार स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) स्टेशन से दिनाँक 26 जनवरी तथा 02 व 09 फरवरी 2026 प्रत्येक सोमवार को 17.10 बजे रवाना होगी तथा गोंदिया आगमन 19.00 बजे, प्रस्थान 19.10 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 20.08 बजे, प्रस्थान 20.10 बजे, राजनादगाँव आगमन 20.35 बजे, प्रस्थान 20.37 बजे, दुर्ग आगमन 21.40 बजे, प्रस्थान 21.45 बजे, रायपुर आगमन 22.25 बजे, प्रस्थान 22.30 बजे, भाटापारा आगमन 23.20 बजे, प्रस्थान 23.22 बजे दूसरे दिन मंगलवार को बिलासपुर आगमन 00.35 बजे, प्रस्थान 00.45 बजे, चांपा आगमन 01.35 बजे, प्रस्थान 01.37 बजे, रायगढ़ आगमन 02.32 बजे, प्रस्थान 02.34 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 04.05 बजे, प्रस्थान 04.10 बजे, राऊरकेला आगमन 05.40 बजे, प्रस्थान 05.50 बजे, चक्रधरपुर आगमन 07.15 बजे, प्रस्थान 07.20 बजे, टाटानगर आगमन 08.00 बजे, प्रस्थान 08.10 बजे, खड़गपुर आगमन 10.45 बजे, प्रस्थान 10.55 बजे, सांतरागाछी आगमन 13.00 बजे, प्रस्थान 13.02 बजे होते हुये 14.00 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी |

 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08872 शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) स्पेशल ट्रेन शालीमार से 27 जनवरी तथा 03 व 10 फरवरी 2026 प्रत्येक मंगलवार को 18.00 बजे रवाना होगी तथा सांतरागाछी आगमन 18.13 बजे, प्रस्थान 18.15 बजे, खड़गपुर आगमन 19.35 बजे, प्रस्थान 19.45 बजे, टाटानगर आगमन 22.15 बजे, प्रस्थान 22.20 बजे, चक्रधरपुर आगमन 23.15 बजे, प्रस्थान 23.20 बजे, दूसरे दिन बुधवार को राऊरकेला आगमन 00.50 बजे, प्रस्थान 01.00 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 02.58 बजे, प्रस्थान 03.03 बजे, रायगढ़ आगमन 03.51 बजे, प्रस्थान 03.53 बजे, चांपा आगमन 05.15 बजे, प्रस्थान 05.17 बजे, बिलासपुर आगमन 07.25 बजे, प्रस्थान 07.35 बजे, भाटापारा आगमन 08.14 बजे, प्रस्थान 08.16 बजे, रायपुर आगमन 09.20 बजे, प्रस्थान 09.25 बजे, दुर्ग आगमन 11.10 बजे, प्रस्थान 11.15 बजे, राजनादगाँव आगमन 11.36 बजे, प्रस्थान 11.38 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 12.04 बजे, प्रस्थान 12.06 बजे, गोंदिया आगमन 13.15 बजे, प्रस्थान 13.25 बजे होते हुये 15.35 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) स्टेशन पहुंचेगी |
इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 11 स्लीपर, 02 एसी-III तथा 01 एसी -II कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button