रायगढ़

तरुण गोयल बने रायगढ़ कांग्रेस शहर मध्य मंडल अध्यक्ष

रायगढ़। कांग्रेस पार्टी ने रायगढ़ शहर मध्य मंडल के अध्यक्ष पद पर तरुण गोयल की नियुक्ति की घोषणा की है। तरुण गोयल वर्तमान में युवक कांग्रेस के जिला महामंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, गोयल को यह जिम्मेदारी उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर दी गई है। उनकी पत्नी शालू अग्रवाल वार्ड नंबर 19 से ऐतिहासिक चुनाव भी लड़ चुकी हैं, जहाँ तरुण ने चुनावी अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया था। पार्टी कार्यकर्ताओं में गोयल को एक बेहद सक्रिय और जुझारू नेता के रूप में जाना जाता है।
इस नई भूमिका में तरुण गोयल मध्य मंडल में पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करने का कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस इकाई में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय ने तरुण गोयल को बधाई दी है।





















raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।






Back to top button