देश

सांसद जिन्दल द्वारा आरंभ किया गया तिरंगा जागरूकता अभियान एक सराहनीय कदम : सुभाष कलसाना

 

राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान के तहत शाहाबाद में तिरंगे के सम्मान के लिए आगे आने का लिया संकल्प

शाहाबाद, 19 जनवरी। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान–2026 को शाहाबाद मारकंडा में व्यापक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी क्रम में शाहाबाद मारकंडा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी मास्टर सुभाष कलसाना के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने भाग लेकर राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान के उद्देश्यों पर विचार विमर्श कर, सांसद नवीन जिन्दल की सराहना की।

बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से पुराने, क्षतिग्रस्त एवं अनुपयोगी राष्ट्रीय ध्वजों को एकत्रित कर उन्हें सम्मानपूर्वक पुनःनवीनीकरण हेतु फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया तक पहुंचाएंगे, ताकि तिरंगे की गरिमा हर स्तर पर बनी रहे।

इस अवसर पर समाजसेवी मास्टर सुभाष कलसाना ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने शाहाबाद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को जन–आंदोलन का रूप दें और तिरंगे के सम्मान, उसके सही उपयोग तथा पुराने ध्वजों के विधिसम्मत पुनःनवीनीकरण के प्रति समाज को जागरूक करें।

मास्टर सुभाष कलसाना ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा प्रारंभ की गई यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि आज के समय की आवश्यकता भी है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त और खंडित हो चुके राष्ट्रीय ध्वजों का सम्मानजनक एवं पर्यावरण के अनुकूल तरीके से पुनःनवीनीकरण कराना सच्चे राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। इस अभियान से जुड़कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से गर्व की अनुभूति हो रही है और वे भविष्य में भी इसे सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।



















इस अवसर पर सुपार्सव जैन मंडल अध्यक्ष, बलदेव राज चावला पूर्व चेयरमैन नगरपालिका, साहब सिंह संधू, मंदीप सिंह महामंत्री, सुमित धंतोडी, डॉ. राज कुमार, अजैब सिंह, जिंदल हाउस कुरूक्षेत्र उपस्थित रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button