देश

जेएमआईईटीआई, रादौर में राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान–2026 के तहत तिरंगा संगोष्ठी आयोजित

 

रादौर, 16 जनवरी। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान–2026 के अंतर्गत जय प्रकाश मुकंद लाल इनोवेटिव इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (जेएमआईईटीआई), रादौर के सेमिनार हॉल में एक भव्य तिरंगा जागरूकता संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, राष्ट्रीय ध्वज संहिता के प्रावधानों, ध्वज परिसीमन से जुड़े अधिकारों तथा आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने के लिए सांसद नवीन जिन्दल द्वारा किए गए संघर्ष से अवगत कराना रहा।
संगोष्ठी में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रवक्ता डॉ. राज कुमार ने बतौर मुख्य वक्ता युवाओं से संवाद करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, उसके सही उपयोग, नागरिक कर्तव्यों और तिरंगे से जुड़े नैतिक दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान–2026 के अंतर्गत पुराने, क्षतिग्रस्त एवं खंडित राष्ट्रीय ध्वजों को एकत्रित कर उन्हें विधिसम्मत, सम्मानजनक एवं पर्यावरण के अनुकूल प्रक्रिया के माध्यम से नए स्वरूप में बदला जाएगा, ताकि तिरंगे की गरिमा हर स्तर पर बनी रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई तथा युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लेपल फ्लैग एवं रिस्ट बैंड वितरित किए गए। इस अवसर पर जेएमआईईटीआई संस्थान द्वारा परिसर में एकत्रित पुराने एवं अनुपयोगी राष्ट्रीय ध्वज फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की टीम को पुर्ननवीनीकरण हेतु विधिवत रूप से सौंपे गए।
संगोष्ठी में सांसद कार्यालय की ओर से भूषण मंगला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. विवेक शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जेएमआईईटीआई को इस राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बनने पर गर्व है। उन्होंने फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया, वक्ताओं, आयोजक टीम, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रप्रेम, नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए संस्थान की ओर से सभी मुख्य अतिथियों को पौधों के गमले भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं संरक्षण हेतु सदैव जागरूक रहने का संकल्प लिया।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button