छत्तीसगढ़

दुर्ग में कलेक्टर का डबल एक्शन: छह कर्मचारी निलंबित, चार राइस मिलों को नोटिस; एडीएम को सौंपी जांच

दुर्ग। जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह ने खाद्य विभाग के कंट्रोल रूम में लापरवाही बरतने वाले छह कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। इन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है और उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई जिला कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के औचक निरीक्षण के दौरान हुई, जहां कलेक्टर को आम जनता की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए जिम्मेदार कर्मचारी नदारद मिले।

 

राइस मिलों में गड़बड़ी पर जांच

कंट्रोल रूम में मिली शिकायतों के आधार पर, कलेक्टर ने चार राइस मिलों में स्टॉक और परिवहन व्यवस्था की जांच के लिए टीमें भेजीं। ये टीमें भरर स्थित नारायण राइस मिल, गाड़ाडीह के श्रीश्याम एग्रो, रिसामा के साई राम और उतई क्षेत्र की सतगुरु ट्रेडिंग कंपनी पहुंचीं। जांच में दो मिलों में निर्धारित स्टॉक से कम अनाज पाया गया, जबकि दो अन्य मिलों के परिवहन सिस्टम में खामियां मिलीं। इस पर चारों राइस मिलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उनसे परिवहन में उपयोग किए गए वाहनों और चावल की जानकारी के साथ-साथ स्टॉक में अंतर के कारणों का भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button