छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: पार्किंग में खड़ी बसों पर लगी आग, 5 बसें जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भटगांव में इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) पर मंगलवार देर रात एक अप्रिय घटना हुई।पार्किंग में खड़ी पांच बसें आग लगने से जलकर राख हो गईं। इस घटना से बस ऑपरेटरों में दहशत फैल गई है। बदमाशों पर आग लगाने का शक है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मंगलवार देर रात की है। पार्किंग में खड़ी बसों में अचानक आग लग गई, जिससे पांच बसें जल गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें बसें आग की लपटों में घिरी हुई दिख रही हैं। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं।

फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button