Raigarh News: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत

रायगढ़ January 8, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News:  तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत

Raigarh News: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत

रायगढ़ टॉप न्यूज 08 जनवरी। पुसौर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अखिलेश सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला था और पुसौर ब्लॉक स्थित एक प्लांट में काम करता था।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे अखिलेश अपने एक साथी के साथ बाइक से चंद्रपुर से रायगढ़ की ओर जा रहा था। बड़े भंडार के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक उस पर चढ़ गया, जिससे अखिलेश का सिर और शरीर बुरी तरह कुचल गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, बाइक पर सवार उसके साथी को चमत्कारिक रूप से कोई चोट नहीं आई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुसौर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबर शेयर करें: