WhatsApp यूजर्स अलर्ट! एक गलती और खाली हो सकता है अकाउंट, तुरंत ऑन करें ये 8 सीक्रेट सेटिंग्स
GhostPairing अटैक से मचा हड़कंप, चुपके से लिंक हो सकता है आपका WhatsApp – जानिए कैसे बनाएं अकाउंट को ‘अभेद्य किला

WhatsApp Security Features:
आज के डिजिटल दौर में WhatsApp सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं, बल्कि हमारी निजी ज़िंदगी का डिजिटल खजाना बन चुका है। लेकिन जैसे-जैसे इसका इस्तेमाल बढ़ा है, वैसे-वैसे साइबर अपराधियों की नजरें भी तेज़ हो गई हैं।
हाल ही में सामने आए GhostPairing जैसे खतरनाक साइबर अटैक ने यूजर्स को डरा दिया है, जिसमें हैकर्स बिना जानकारी दिए आपका अकाउंट अपने डिवाइस से लिंक कर सकते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी पर्सनल चैट, फोटो, वीडियो और डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहे, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। WhatsApp ने खुद कुछ ऐसे सिक्योरिटी फीचर्स दिए हैं, जिन्हें ऑन करते ही हैकर्स भी घुटने टेक देंगे।
🔐 WhatsApp को फुल प्रूफ सिक्योर बनाने के लिए तुरंत ऑन करें ये 8 सेटिंग्स
1️⃣ Privacy Checkup – आपकी प्राइवेसी का कंट्रोल रूम
Settings → Privacy → Privacy Checkup
यहां तय करें कि आपकी Profile Photo, Status, About, Last Seen और Online Status कौन देख सकता है। अनजान लोगों से अपनी डिजिटल पहचान छुपाना यहीं से शुरू होता है।
2️⃣ Two-Step Verification – हैकर्स के लिए सबसे बड़ा ताला
6 अंकों का Security PIN सेट करें।
नए फोन में अकाउंट लॉगिन करते समय यही पिन मांगा जाएगा।
⚠️ ईमेल आईडी जरूर जोड़ें, ताकि पिन भूलने पर अकाउंट रिकवर हो सके।
3️⃣ Chat Lock और App Lock – अब जासूसी नामुमकिन
फोन किसी को देने में डर लगता है?
Fingerprint या Face ID से पूरा WhatsApp लॉक करें।
किसी खास चैट को लॉक करने पर वह Hidden Folder में चली जाती है।
4️⃣ Disappearing Messages – सबूत खुद हो जाएंगे गायब
24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन का टाइम चुनें।
तय समय के बाद मैसेज खुद-ब-खुद डिलीट, यानी डेटा लीक का खतरा कम।
5️⃣ Advanced Security Settings – स्कैमर्स पर सीधा वार
कॉल के दौरान IP Address और Location छुपाएं।
अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को Silence करें, ताकि फ्रॉड कॉल्स से बचाव हो।
6️⃣ Read Receipts – ब्लू टिक का खेल खत्म
अगर नहीं चाहते कि सामने वाला जाने आपने मैसेज पढ़ लिया है,
तो Blue Tick बंद कर दें।
⚠️ ध्यान रहे, ग्रुप चैट में यह काम नहीं करता।
7️⃣ Media Download Control – गैलरी रहे सुरक्षित
Auto Photo/Video Download बंद करें।
संवेदनशील फोटो भेजते समय View Once मोड का इस्तेमाल करें – देखी और गायब।
8️⃣ Advanced Chat Privacy – डेटा पर फुल कंट्रोल
Link Preview बंद करें, ताकि वेबसाइट्स आपका IP ट्रैक न कर सकें।
AI फीचर्स द्वारा डेटा इस्तेमाल को भी सीमित किया जा सकता है।
⚠️ साफ चेतावनी: एक लापरवाही और अकाउंट हो सकता है हाईजैक
साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि आजकल हैकर्स यूजर की छोटी-सी गलती का इंतजार करते हैं।
अगर आपने ये सेटिंग्स अभी तक ऑन नहीं कीं, तो आपका WhatsApp खुला दरवाज़ा बन चुका है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






