देश

बिहार में ‘सिरकटा’ रहस्य! 5 दिन बाद मिला कटा सिर, न बदबू… न सड़न—पुलिस भी रह गई सन्न

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आई यह घटना अब एक खौफनाक पहेली बन चुकी है। पांच दिन पहले अगवा किए गए शख्स का कटा हुआ सिर जब बरामद हुआ, तो पुलिस से लेकर आम लोग तक सन्न रह गए। वजह—पांच दिन बाद भी सिर से न बदबू थी, न सड़न के कोई निशान, मानो हत्या कुछ घंटे पहले ही हुई हो।

यह मामला जिले में अपनी तरह का पहला और सबसे रहस्यमय केस बताया जा रहा है, जिसने पुलिस की नींद उड़ा दी है।

घर के पास ही मिला कटा सिर

बथनाहा प्रखंड की बैरहा बराही पंचायत के वार्ड सदस्य के पति फेकन पासवान की हत्या के ठीक पांचवें दिन रविवार को उनका कटा सिर बरामद किया गया। सिर मृतक के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित केला के बागान में एक जूट के बोरे में बंद मिला। उसी बोरे में दोनों पैरों के जूते भी पाए गए।

पुलिस ने तुरंत कटे सिर को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई।

5 दिन बाद भी ‘ताजा’ सिर, कैसे?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पांच दिन बाद भी सिर से दुर्गंध न आना गंभीर संदेह पैदा करता है। थानाध्यक्ष ने भी माना कि यह सामान्य नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि सिर और जूते को किसी अन्य स्थान पर रखकर बाद में यहां फेंका गया हो।

31 दिसंबर को मिला था सिरविहीन शव

31 दिसंबर को धर्मपुर निवासी फेकन पासवान का बिना सिर का शव एनएच-22 के किनारे एक बोरे में मिला था। तभी से यह मामला इलाके में सनसनी का विषय बना हुआ था। पुलिस तब से ही सिर की तलाश में जुटी थी।



















लापता होने से सड़क जाम तक

फेकन पासवान 30 दिसंबर को घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। अगले दिन उनका सिरविहीन शव मिलने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। एक जनवरी को स्थानीय लोगों ने एनएच-22 को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया था।

अब पांच दिन बाद मिला कटा सिर इस केस को और भी डरावना और रहस्यमय बना रहा है।
पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है—
👉 सिर इतने दिनों तक ताजा कैसे रहा?
👉 क्या हत्या कहीं और हुई थी?

जांच जारी है, लेकिन यह ‘सिरकटा’ मामला अब पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन चुका है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button