देश

मोदी कैबिनेट में बड़ा ऑपरेशन क्लीन! 6 मंत्रियों की छुट्टी तय, नितिन नवीन को मिलेगा सुपर पावर पद—UP के ब्राह्मण नेता की होगी धमाकेदार एंट्री!

नई दिल्ली। साल 2026 की शुरुआत के साथ ही देश की सियासत में जबरदस्त हलचल मची हुई है। राजधानी दिल्ली के पावर कॉरिडोर से आ रही चर्चाओं ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बजट से पहले यह बदलाव देश की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।

यह फेरबदल सिर्फ मंत्रियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बीजेपी संगठन में भी एक नई पीढ़ी की एंट्री का रास्ता साफ होगा। युवा नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर पार्टी पहले ही ‘जेनरेशन शिफ्ट’ का संकेत दे चुकी है, और अब यही रणनीति मोदी कैबिनेट में भी लागू होने जा रही है।

नितिन नवीन की ताजपोशी और संगठन का रीसेट बटन

सूत्रों के मुताबिक, इसी महीने बीजेपी को नितिन नवीन के रूप में नया पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। अध्यक्ष पद पर मुहर लगते ही अगले महीने बीजेपी नेशनल काउंसिल की बड़ी बैठक होगी, जहां पूरी राष्ट्रीय टीम का ढांचा बदला जाएगा।

बताया जा रहा है कि नई टीम में जहां अनुभव को जगह मिलेगी, वहीं युवा चेहरों की बड़ी भागीदारी होगी। जो नेता वर्षों से संगठन में जमे हुए थे, उन्हें या तो चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है या फिर मार्गदर्शक की भूमिका दी जा सकती है।

6 मंत्रियों की विदाई लगभग तय!

कैबिनेट फेरबदल की सबसे बड़ी वजह राज्यसभा का समीकरण माना जा रहा है। इस साल एनडीए सरकार के 6 मंत्रियों का राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है, जिनमें से चार का कार्यकाल अप्रैल से जून के बीच पूरा होगा। चर्चा है कि इनमें से अधिकांश मंत्रियों को दोबारा मौका नहीं मिलेगा और उनकी जगह नए चेहरों की एंट्री होगी।

UP से ब्राह्मण चेहरे की ग्रैंड एंट्री?

उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिहाज से यह फेरबदल बेहद अहम माना जा रहा है। हाल ही में यूपी के ब्राह्मण विधायकों की एक गोपनीय बैठक के बाद पार्टी हाईकमान सतर्क हो गया है। डैमेज कंट्रोल के तहत अब यूपी से एक कद्दावर ब्राह्मण नेता को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज है।



















बताया जा रहा है कि यह नेता राज्यसभा में अपनी तेज तर्रार वाकपटुता के लिए जाने जाते हैं। 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यह कदम जातिगत संतुलन साधने की बड़ी रणनीति माना जा रहा है।

सहयोगी दलों की भी लॉटरी!

कैबिनेट विस्तार में सहयोगी दलों का कद भी बढ़ाया जाएगा।

  • बिहार से नीतीश कुमार की JDU कोटे से एक और मंत्री बन सकता है।

  • वहीं महाराष्ट्र में अजित पवार गुट की NCP को बड़ा तोहफा मिलने के संकेत हैं।

सूत्रों का दावा है कि एनसीपी के एक दिग्गज नेता, जिन्होंने पहले स्वतंत्र प्रभार लेने से इनकार कर दिया था, अब सीधे कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं। निकाय चुनाव और महाराष्ट्र की राजनीति को देखते हुए उन्हें भारी भरकम मंत्रालय मिलने की पूरी संभावना है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button