देश

बिना पिन, बिना OTP… और आपका अकाउंट खाली! ‘घोस्ट टैपिंग’ स्कैम से सावधान, भीड़ में आपका पैसा सिर्फ सेकंड्स में गायब!

अगर आप भी अक्सर क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं और घूमने-फिरने का शौक रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दुनियाभर में एक नया डिजिटल पेमेंट स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसे ‘घोस्ट टैपिंग’ कहा जा रहा है।

यह स्कैम खासतौर पर टूरिस्ट जगहों, एयरपोर्ट्स, त्योहारों और व्यस्त बाजारों में फैल रहा है। इसमें स्कैमर आपके कार्ड या स्मार्टफोन से बिना पिन या OTP के पैसे निकाल सकते हैं, और आपको पता भी नहीं चलता।

क्या है घोस्ट टैपिंग स्कैम?

जैसे-जैसे कॉन्टैक्टलेस पेमेंट (NFC टैप-टू-पे) लोकप्रिय हुआ है, स्कैमर्स ने इसका गलत इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। घोस्ट टैपिंग में स्कैमर NFC-enabled डिवाइस का इस्तेमाल करके आपके पास खड़े ही ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। न कार्ड डिटेल की जरूरत, न OTP की—बस कुछ सेकंड पास में रहना काफी है।

कैसे काम करता है यह स्कैम?

घोस्ट टैपिंग NFC टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो Apple Pay, Google Pay, Samsung Wallet और कॉन्टैक्टलेस कार्ड्स में होती है। स्कैमर्स पोर्टेबल NFC रीडर या मॉडिफाइड स्मार्टफोन के साथ भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मौजूद रहते हैं। कभी-कभी नकली दुकानदार छोटे-छोटे पेमेंट के बहाने आपको पास बुला लेते हैं, और ट्रांजैक्शन आपके बिना जाने हुए हो जाता है।

सबसे ज्यादा कहां फैल रहा है?

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, इटली, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे हाई-टूरिज्म इलाकों में यह स्कैम तेजी से फैल रहा है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स और ट्रांजिट हब्स भी स्कैमर्स के पसंदीदा ठिकाने बन चुके हैं।

यात्रियों को क्यों बनाते हैं आसान शिकार?

विदेश में भीड़ में जल्दी भुगतान करना, सतर्कता कम होना, और विदेशी करेंसी की कन्फ्यूजन—सब मिलकर ट्रैवलर्स को स्कैमर्स का आसान शिकार बना देते हैं।



















खुद को कैसे बचाएं?

  • NFC केवल जरूरत पड़ने पर चालू रखें।

  • RFID-ब्लॉकिंग वॉलेट या कार्ड स्लीव का इस्तेमाल करें।

  • बिना पहचान वाले स्टॉल्स या सड़क किनारे दुकानों पर टैप-टू-पे से बचें।

  • बैंक ऐप में इंस्टेंट ट्रांजैक्शन अलर्ट ऑन रखें।

  • मोबाइल वॉलेट में फिंगरप्रिंट या फेस लॉक जरूर एक्टिव करें।

क्या Tap-to-Pay अब भी सुरक्षित है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार टैप-टू-पे अभी भी स्वाइप या कार्ड डालने से ज्यादा सुरक्षित है। ट्रांजैक्शन एन्क्रिप्टेड होती है और डेटा क्लोन करना मुश्किल। लेकिन भीड़-भाड़ और अनजान जगहों पर सतर्कता जरूरी है, वरना पैसा सिर्फ सेकंड्स में गायब हो सकता है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button