छत्तीसगढ़

आईईडी की चपेट में आया 15 साल का नाबालिग, सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों से की अपील, सर्च जारी

बीजापुर। माओवादियों ने पहले से लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में ग्राम कोरचोली निवासी एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार की सुबह लेंड्रा कोरचोली जंगल क्षेत्र में हुई।
जानकारी के मुताबिक, गंगालुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी राम पोटाम सुबह के समय जंगल की ओर गया था। इसी दौरान माओवादियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया। विस्फोट के कारण ग्रामीण के पैर में गंभीर चोट आई है।
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों द्वारा घायल को तत्काल 222 बटालियन केरिपु कैम्प, कोरचोली लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। इसके पश्चात बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया।

घटना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। आईईडी की खोज और निष्क्रियकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। सुरक्षाबलों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जंगल एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सामग्री की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अथवा सुरक्षा कैंप को दें।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button