रायगढ़

Raigarh News: जिला जेल के बाहर महिला आरक्षकों का भारी आक्रोश; तमनार कांड के आरोपियों को जेल ले जाते वक्त रोका

 





रायगढ़। पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर देने वाले तमनार कांड में आज रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला आरक्षक पर जानलेवा हमला और लज्जाभंग करने वाले दो मुख्य आरोपियों को आज पुलिस ने कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। लेकिन जेल के बाहर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया।

जैसे ही पुलिस की वैन आरोपी करम सिंह राठिया और चिनेश खम्हारी को लेकर जिला जेल पहुँची, वहां पहले से मौजूद दर्जनों महिला आरक्षकों ने वैन का रास्ता रोक दिया।

स्थिति इस कदर तनावपूर्ण हो गई कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा। काफी देर तक अधिकारियों ने आक्रोशित महिला पुलिसकर्मियों को समझाइश दी, जिसके बाद ही आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल के भीतर दाखिल कराया जा सका।

गिरफ्तार आरोपी करम सिंह और चिनेश खम्हारी तमनार के ही निवासी हैं। इन पर हत्या का प्रयास और शीलभंग जैसी संगीन धाराएं दर्ज हैं।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button