लॉगिन

Raigarh: औघड़ की मड़ई में निःशुल्क नेत्र शिविर में मिला 216 मरीजों को जांच का लाभ

रायगढ़ December 30, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: औघड़ की मड़ई में निःशुल्क नेत्र शिविर में मिला 216 मरीजों को जांच का लाभ

Raigarh: औघड़ की मड़ई में निःशुल्क नेत्र शिविर में मिला 216 मरीजों को जांच का लाभ

 

रायगढ़ :- अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की मुख्य शाखा रायगढ़ की इकाई औघड़ की मड़ई जिगना में में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर में 216 मरीजों को जांच का लाभ मिला। यह शिविर हर माह की 10 तारीख 20 तारीख एवं 30 तारीख को नियमित आयोजित किया जाता है। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी का जीवन मानव सेवा हेतु समर्पित है। उनके मार्गदर्शन में सभी शाखाओं में पीड़ित मानव की सेवा हेतु चिकित्सीय सेवा मुहैया कराई जा रही है इसके साथ साथ यह संस्था मानव मात्र में राष्ट्र प्रेम का अलख जगाने में भी सफल हो रही है। आध्यात्मिक शिक्षा के जरिए मानव मात्र के अंदर बदलाव लाने में भी संस्था ने कीर्तिमान स्थापित किए है।अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में दिनांक मंगवालर को आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 216 मरीजों की जांच डॉक्टर संदीप शर्मा द्वारा की गई है। शिविर में 202 मरीजों को नि:शुल्क चश्मा वितरण किया गया। 80 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया। 20 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें इलाज हेतु चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया। 33 मरीजों का चश्मा बनने हेतु प्रधान कार्यालय अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा भेजा गया है जिनका वितरण अगले नेत्र शिविर में किया जाएगा। अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में प्रत्येक माह के 10, 20 और 30 तारीख को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन होता है।

डभरा में आयोजित शिविर में मिला 16 मरीजों को जांच का लाभ
अघोरेश्वार भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र अघोर आश्रम डभरा में सोमवार को आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में 16 मरीजों को जांच का लाभ मिला।

खबर शेयर करें: