रायगढ़

Raigarh: आगामी 2 जनवरी से तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का भव्य आयोजन, छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की अभिनव पहल

 

रायगढ़। सामाजिक संस्था छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच शाखा रायगढ़ के सक्रिय सदस्यगण हमेशा सामाजिक जनहित के कार्यों को समयानुसार प्रमुखता देते हैं। जिससे समाज के जरुरतमंद लोग लाभान्वित होते हैं। मंच की जनहित परंपरा का पालन करते हुए। आगामी 2 जनवरी से चार जनवरी तक तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन शहर के मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में किया जा रहा है।वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आशीष डोरा ने बताया कि यह निःशुल्क तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति सुरेश बट्टीमार परिवार के सौजन्य से व छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से किया जा रहा है।

मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में होगा आयोजन – – उन्होंने बताया कि आगामी 2 जनवरी को सुबह 10 बजे शहर के गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ होगा और शिविर का समय आगामी 2 से 4 जनवरी तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में निर्धारित किया गया है। वहीं शिविर में हाथ या पैर से विकलांग व्यक्तियों को माप के अनुसार उत्तम क्वालिटी का कृत्रिम अंग निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया हेतु 1 जनवरी को पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं (यदि संभव हो) विकलांग प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। वहीं पेशेंट को नाम हेतु 02 जनवरी को अपनी पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं संभव हो तो विकलांग प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। इसके लिए 7389461500 – आशीष डोरा, 9098387874 – सुदीप केडिया,9009590015 – मनन अग्रवाल से संपर्क कर सकते हैं।

भव्यता देने में जुटे सदस्यगण – – मानवीय सेवा का उत्कृष्ट कार्य निःशुल्क तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर के आयोजन को भव्यता देने में  मारवाड़ी युवा मंच शाखा रायगढ़ अध्यक्ष आशीष डोरा, सुदीप केडिया, मनन अग्रवाल, सौभाग्य सावड़िया, शुभम गोयल, अमन अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, तरुण अग्रवाल (संजीवनी), शाश्वत कलानोरिया, आशुतोष अग्रवाल (चरक), पीयूष अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, सुमित बट्टीमार, मेहुल बेरीवाल, अंजनी अग्रवाल (गंज) वंशज अग्रवाल महिला शाखा अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता सचिव शालू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, मधु गुप्ता, पिंकी, रिंपी अग्रवाल एवं उनकी टीम सहित टीम के सभी सदस्यगण जुटे हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button