Raigarh: कोरबा के भव्य नमो नारायणी उत्सव में पहुँची शहर की दादी समिति, मंगल पाठ में शामिल होकर दादी को ओढ़ाई गई चुनरी

रायगढ़ December 29, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: कोरबा के भव्य नमो नारायणी उत्सव में पहुँची शहर की दादी समिति, मंगल पाठ में शामिल होकर दादी को ओढ़ाई गई चुनरी

Raigarh: कोरबा के भव्य नमो नारायणी उत्सव में पहुँची शहर की दादी समिति, मंगल पाठ में शामिल होकर दादी को ओढ़ाई गई चुनरी

 

रायगढ़। शहर की सक्रिय धार्मिक सामाजिक संस्था श्री राणी सती दादी सेवा समिति के श्रद्धालु सदस्यों ने
कोरबा के दो दिवसीय नमो नारायणी उत्सव में शामिल हुए। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए समिति की संयोजिका अध्यक्ष आशा – सुनील अग्रवाल ने बताया कि दादी समिति ने वहां आयोजित मंगलपाठ में पारंपरिक वेशभूषा व पूरी आस्था श्रद्धा से दादी का मंगल पाठ  किया। जिसे देश के प्रसिद्ध भजन व मंगल पाठ वाचकद्वव केशव सौरभ मधुकर ने सम्पन्न कराया।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग – –

मंगल पाठ में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर सामूहिक रूप से पाठ किया। वहीं कलकत्ता के कारीगरों द्वारा बनाए आकर्षक,भव्य दादी दरबार में  पहुंची एवं  दर्शन,पूजन कर समिति की सदस्यों ने दादी के जयकारे के साथ दादी जी को आकर्षक  चुनरी ओढ़ाई। आयोजन स्थल पर दादी समिति रायगढ़ के सभी सदस्यों का नमो नारायणी उत्सव समिति कोरबा ने दादी समिति के सभी सदस्यों का जोरदार अभिनंदन कर दादी जी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत भी किया। ज्ञात है कि नमो नारायणी का यह  15 दिवसीय भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ के साथ उड़ीसा के विभिन्न जगह   आयोजित है जिसमें उड़ीसा, छत्तीसगढ़ व नगर, जिले के दादी भक्त काफी संख्या में शामिल हो रहे है।

इनकी रही उपस्थिति – –

भव्य नमो नारायणी उत्सव के आयोजन में शहर की दादी सेवा समिति की संयोजिका आशा-सुनील अग्रवाल, किरण मित्तल, विनीता मित्तल, संतोष, दर्पणा, सुनीता, ललिता, सुलोचना, अमिता, कांता, अनिता नरेडी,रेखा गुप्ता, अंजू चरक, कमल मित्तल, सुभाष चिराग, घनश्याम, रमेश,सुनील वीए पावर सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही।

खबर शेयर करें: