Sarangarh News: सड़क हादसे में कांग्रेस नेता और शिक्षक की मौत, मामले की जांच में जुुटी पुलिस

रायगढ़ December 26, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: सड़क हादसे में कांग्रेस नेता और शिक्षक की मौत, मामले की जांच में जुुटी पुलिस

Sarangarh News: सड़क हादसे में कांग्रेस नेता और शिक्षक की मौत, मामले की जांच में जुुटी पुलिस

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। दुम्हारी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें कार सवार कांग्रेस नेता और एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता यशवंत कुमार टंडन और सहायक ग्रेड-2 शिक्षक रूपेंद्र कुमार देवांगन भटगांव की ओर से बिलाईगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान दुम्हारी मोड़ के पास उनकी कार सामने से आ रहे धान लोड ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी अधिक थी। टक्कर के बाद शिक्षक रूपेंद्र कुमार का शव ड्राइवर सीट पर स्टीयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

बिलाईगढ़ पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें: