देश

भारतीय सेना ने बांग्लादेश को घेरा! 17 माउंटेन स्ट्राइक कोर सीमा पर, ढाका में हड़कंप और नींद उड़ी युनूस की

भारत का नया और शक्तिशाली जवाब: शब्दों से नहीं, कार्रवाई से दी चेतावनी, बांग्लादेशी नेताओं की धमकियों पर कड़ी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली / ढाका:
भारत ने बांग्लादेश को उसकी धमकियों का शक्तिशाली और निर्णायक जवाब दे दिया है। कुछ बांग्लादेशी कट्टरपंथी नेताओं ने अपने देश की राजनीति चमकाने के लिए भारत विरोधी बयान दिए और सेवन सिस्टर राज्यों को अलग करने, चिकन नेक कॉरिडोर को बंद करने की धमकी दी। लेकिन उन्होंने यह भूल लिया कि अब भारत शब्दों से नहीं, बल्कि कार्रवाई और तैयारियों से जवाब देता है।

17 माउंटेन स्ट्राइक कोर की तैनाती

भारत ने अपनी 17 माउंटेन स्ट्राइक कोर को बांग्लादेश सीमा पर तैनात कर दिया है। यह कोई साधारण सैन्य इकाई नहीं है, बल्कि सबसे शक्तिशाली और आक्रामक माउंटेन वॉरफेयर फोर्स है। इसकी खासियत में उच्च तीव्रता वाले ऑपरेशन, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, पहाड़ी इलाकों में गहरी घुसपैठ रोकने की क्षमता और रॉकेट आर्टिलरी तथा भारी गोला-बारूद शामिल है।

सीमा पर तैयारियां

सूत्रों के अनुसार, मिजोरम और सिलचर सीमा क्षेत्रों में तीन बटालियन कमांड ज़ोन बनाए जा रहे हैं। साथ ही रॉकेट आर्टिलरी और भारी हथियारों के साथ लॉजिस्टिक बेस स्थापित किए जा रहे हैं। इसका मतलब है कि भारत अब बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह से ऑपरेशनल थिएटर के रूप में देख रहा है।

ढाका में हड़कंप

बांग्लादेश की सेना और नेताओं के चेहरों से मुस्कान गायब हो चुकी है। उनके लिए यह तीन बड़े चेतावनी संकेत हैं:

  1. नेताओं की गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी।

  2. बांग्लादेशी सेना को पता है कि ये बयान उन्हें भारत के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं।



















  3. भारत का यह नया कदम उनकी नींद उड़ा देने वाला सशक्त संदेश है।

भारत का यह कड़ा कदम साफ संकेत देता है कि अब कोई धमकी, भारत के सामने नहीं टिक सकती।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button