देश

रात 2 बजे पति ने देखा पत्नी का खौफनाक सच! कटर मशीन से काटा गया शरीर, प्रेमी संग मिलीं सलाखों के पीछे

संभल में ब्लाइंड मर्डर: मोबाइल ने उजागर किया खौफनाक कांड, थ्रिलर जैसी कहानी ने इलाके को हिला दिया

संभल (उत्तर प्रदेश):
संभल जिले के चंदौसी का चुंगी मोहल्ला उस रात कभी नहीं भूल पाएगा। जूता व्यापारी राहुल के लिए यह रात हॉरर फिल्म से कम नहीं थी। जिसे वह अपनी पत्नी रूबी के साथ साझा कर रहा था, वही पत्नी उसी रात उसके लिए मौत का कारण बन गई।

रूबी के दिल में मोहल्ले का गौरव बस चुका था। 17 और 18 नवंबर की रात 11 बजे के आसपास, रूबी ने गौरव को घर बुला लिया। रात 2 बजे, जब राहुल अचानक घर आया, उसने अपनी आंखों के सामने वह मंजर देखा जिसने उसके पैरों तले जमीन खिसका दी। रूबी और गौरव आपत्तिजनक स्थिति में थे।

झगड़ा और खौफनाक हत्या

राहुल ने झगड़ा शुरू किया, लेकिन प्यार में अंधी रूबी ने पास रखी लोहे की रॉड उठाकर राहुल के सिर पर जोरदार वार कर दिया। राहुल मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद शुरू हुई उसकी लाश को ठिकाने लगाने की रोंगटे खड़े कर देने वाली योजना। गौरव ने कटर मशीन लाई और रूबी ने मिलकर राहुल के सिर, हाथ और पैर काट दिए।

रूबी ने दो बड़े काले बैग खरीदे। एक बैग में सिर और हाथ-पैर भरकर 50 किलोमीटर दूर राजघाट गंगा में फेंक दिया गया, जबकि दूसरे बैग में धड़ भरकर पतरुआ ईदगाह के पास खेत में फेंक दिया।

बेगुनाही का नाटक

24 तारीख को रूबी ने थाने जाकर पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन 15 दिसंबर को पुलिस को बिना सिर-पैर वाली सड़ी-गली लाश मिली। पहचान मुश्किल थी, लेकिन राहुल के हाथ पर खुद का नाम गुदा होने के कारण सुराग मिला।

रूबी ने शुरू में पहचानने से इनकार किया, लेकिन मोबाइल की तस्वीर ने उसका सारा राज उगल दिया। तस्वीर में राहुल उसी कपड़े में रूबी के साथ खड़ा था, जिसे देखकर उसने इनकार किया था।



















पुलिस ने किया खुलासा

संभल के एसपी कृष्ण बिश्नोई ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया। रूबी और उसका प्रेमी गौरव दोनों सलाखों के पीछे भेज दिए गए हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button