देश

सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई टीमें फाइनल की ओर अग्रसर

 

लोकसभा स्तरीय मुकाबलों में वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, तीरंदाजी, जूडो, कुश्ती और एथलेटिक्स में दिखा खेल प्रतिभा का शानदार नजारा

कुरुक्षेत्र, 20 दिसंबर। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन मेंबर आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण की लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं द्रोणाचार्य स्टेडियम में विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिनभर चले मुकाबलों में कई टीमों और खिलाड़ियों ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सात कड़े मुकाबलों के बाद कलायत ए, रादौर ए, पुण्डरी ए, थानेसर ए और थानेसर बी की टीमों ने अगले चरण में प्रवेश किया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता के सात मुकाबलों के बाद पुण्डरी ए की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
विश्वविद्यालय के आर्चरी ग्राउंड में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में समीर ने प्रथम, अमन्त सिंह ने द्वितीय तथा रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में नौ टीमों के बीच आठ मुकाबले खेले गए, जिनमें कलायत बी की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित जूडो प्रतियोगिता के 73 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित ने प्रथम, गुरप्रीत ने द्वितीय और आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 81 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक प्रथम, इलेश द्वितीय और ऋषिपाल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 81 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में मानवेंदर ने प्रथम, अमन ने द्वितीय और दीपक ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कुश्ती प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित प्रथम, राहुल द्वितीय और गर्व तृतीय स्थान पर रहे। 61 किलोग्राम भार वर्ग में धोनी ने प्रथम, सागर ने द्वितीय और विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 65 किलोग्राम भार वर्ग में उदय प्रथम, विकास द्वितीय और रक्षित तृतीय स्थान पर रहे।
एथलेटिक्स स्पर्धाओं की 100 मीटर दौड़ में रोहित ने प्रथम, कुशल ने द्वितीय और मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में गौरांश प्रथम, गुलशन द्वितीय और कुशल तृतीय स्थान पर रहे, जबकि 5 किलोमीटर दौड़ में रवि ने पहला, हिमांशु ने दूसरा और अमृत ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं रस्साकशी के मुकाबलों में सात टीमों ने भाग लिया, जिनमें से कलायत बी और गुहला ए की टीमें फाइनल में पहुंचीं।
प्रतियोगिताओं के दौरान नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट ने खिलाड़ियों और आगंतुकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं, जिससे खिलाड़ियों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव माननीय सांसद नवीन जिन्दल की उस सोच का परिणाम है, जिसमें खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का मजबूत माध्यम माना गया है। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का मानना है कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवन दृष्टि विकसित करते हैं। इसी उद्देश्य के साथ सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र की प्रतिभाएं आगे बढ़कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button