Raigarh News: राखड़ ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत,  ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायगढ़ December 18, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: राखड़ ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत,  ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Raigarh News: राखड़ ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत,  ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायगढ़। रायगढ़ से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। शहर के पटेलपाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार फ्लाई ऐश डंप ट्रेलर ने काम से लौट रहे दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

घटना 18 दिसंबर की शाम करीब 6:00 बजे की है। मृतिका की पहचान सेवती महंत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सेवती अपने पति के साथ पटेलपाली से काम खत्म कर घर लौट रही थी, तभी अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में पति भी घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर ही चक्काजाम कर दिया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। ग्रामीण पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और लापरवाह वाहन चालकों पर नकेल कसने की मांग कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है।

खबर शेयर करें: