रायगढ़

सेवा भारती समिति ,जिला रायगढ़ द्वारा प्रारम्भ हुआ स्वास्थ्य सेवा शिविर

 

रायगढ़। भारतभर में सेवा लक्ष्य को लेकर कार्यरत संस्था सेवा भारती की जिला इकाई सेवा भारती समिति, रायगढ़ द्वारा 18 दिसंबर, गुरुवार को , गुरु घासीदास जयंती के विशेष अवसर पर आदर्श नगर (चमड़ा गोदाम ) के पास स्थित सेवाबस्ती में वहां निवासरत लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl

स्वास्थ्य शिविर में रायगढ़ के प्रसिद्ध डॉ प्रशांत सक्सैना एवं डॉ .योगेश पटेल ने अपनी सेवाएं दी। शिविर का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे मां भारती एवं पूज्य गुरु घासीदास बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 300 लोगों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया । शिविर में आए सभी मरीजों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर की भी जांच की गई।

कार्यक्रम के आयोजन में सेवा भारती समिति के सचिव सी ए संजय अग्रवाल, पवन चौहान,ओंकार दुबे, रितेश सिंह , चक्रधर पटेल ,वीरेंद्र छडीमडी सहित सुशीला चौहान एवं चंपा देवी भी उपस्थित रहीं। आदर्श नगर बस्ती में सेवा भारती समिति रायगढ़ इस स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प को गुरुघासीदास जी के नाम से स्थाई बनाएगी ।।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button