CM योगी आदित्यनाथ ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निरीक्षण, उद्घाटन की तैयारियों को दिए दिशा-निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का दौरा कर उद्घाटन समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। यह स्थल राष्ट्र नायकों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को इसका उद्घाटन करेंगे।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, पार्किंग और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को फेंसिंग ऊंचा करने, पार्किंग व्यवस्था को सुनिश्चित करने और समारोह स्थल पर ट्रैफिक जाम न होने देने के लिए मार्ग और डाइवर्जन चिन्ह लगाने के निर्देश दिए। म्यूजियम परिसर में क्यूरेशन और पेंटिंग के कार्यों को जल्द पूरा कराने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की हिदायत भी दी गई।
सीएम के साथ एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार, लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत और पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री सबसे पहले राष्ट्र नायकों की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे और श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद प्रेरणा स्थल के म्यूजियम और कोर्टयार्ड का अवलोकन करेंगे।
म्यूजियम में वीडियो और एवी के माध्यम से राष्ट्र नायकों के जीवन परिचय को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रधानमंत्री परिसर में बने भारत माता कोर्टयार्ड, जन संघ प्रतीक चिंह दीपक कोर्टयार्ड और सुदर्शन चक्र कोर्टयार्ड का भी अवलोकन करेंगे। इसके बाद मंच से गणमान्य अतिथियों और लाखों उपस्थित लोगों को संबोधित किया जाएगा।
इस निरीक्षण के माध्यम से मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और प्रभावशाली बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






