हेल्पेज फिनलीज लिमिटेड के शेयरों में 15% उछाल, प्रमोटर ने खरीदे 20,000 शेयर
कुसुम गोयल की हिस्सेदारी बढ़ने से निवेशकों में बढ़ा विश्वास, Q2 FY26 में रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में जबरदस्त वृद्धि

स्मॉल-कैप और पेनी स्टॉक सेगमेंट की हेल्पेज फिनलीज लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी का शेयर करीब 15% तक चढ़कर ₹27.89 पर पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव ₹24.26 था।
इस तेजी का मुख्य कारण कंपनी की प्रमोٽر कुसुम गोयल द्वारा 20,000 शेयरों की खरीद बताया गया है। इस खरीद के बाद उनकी हिस्सेदारी 5.02% से बढ़कर 5.20% हो गई। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, यह खरीद ऑफ-मार्केट ट्रांजैक्शन के माध्यम से हुई। आम तौर पर प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़ाना कंपनी के भविष्य को लेकर भरोसे का संकेत माना जाता है, जिस कारण निवेशकों की रुचि भी बढ़ी।
इसी सौदे में कंपनी के अन्य बड़े शेयरधारक अलौकिक रियल एस्टेट एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 20,000 शेयर ₹4.80 लाख में ट्रांसफर किए। इसके बाद उसकी हिस्सेदारी 12.06% से घटकर 11.86% रह गई।
वित्तीय प्रदर्शन:
कंपनी का Q2 FY26 में प्रदर्शन भी मजबूत रहा। इस दौरान रेवेन्यू ₹1.74 करोड़ से बढ़कर ₹3.47 करोड़ हो गया, यानी करीब 99% की ग्रोथ। वहीं नेट प्रॉफिट ₹0.26 करोड़ से बढ़कर ₹0.89 करोड़ हुआ।
1982 में स्थापित हेल्पेज फिनलीज एक RBI-रजिस्टर्ड NBFC है, जो मुख्य रूप से SMEs को वर्किंग कैपिटल, इक्विपमेंट और बिजनेस एक्सपेंशन के लिए लोन प्रदान करती है। मजबूत वित्तीय स्थिति और प्रमोटर के भरोसे से निवेशक अब इस छोटे लेकिन मजबूत स्टॉक पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






