देशरायगढ़

पोलो एग्जीबिशन मैच में नवीन जिन्दल ने पांच गोल करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई

सांवला पोलो ग्राऊंड पर हुआ कुरुक्षेत्र के इतिहास का पहला पोलो मैच,

सांसद नवीन जिन्दल की कप्तानी में कुरुक्षेत्र पोलो टीम ने कैथल पोलो टीम को 7-4 से दी मात

कुरुक्षेत्र: 13 दिसंबर। सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत सांवला के पोलो खेल मैदान में कुरुक्षेत्र के इतिहास का पहला पोलो एग्जिबिशन मैच हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र व कैथल जिला की टीमों की ओर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कुरुक्षेत्र की टीम के कप्तान के रूप में सांसद नवीन जिन्दल रहे और कैथल की टीम में कप्तान की भूमिका प्रणव कपूर ने निभाई। फाइनल परिणाम में कुरुक्षेत्र की टीम ने 7-4 से जीत हासिल की मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए नवीन जिन्दल ने पांच गोल करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई । मैच के बाद उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि पोलो भारत की पूरे विश्व को तोहफे के रूप में देन है। पोलो का उदय भारत के मणिपुर के ग्रामीण क्षेत्र से ही हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि खेलों में भारत पूरी दुनिया में विश्व का नाम रोशन करें। इसी कड़ी में सरकार सांसद खेल महोत्सव का आयोजन करवा रही है।

सांसद नवीन जिन्दल की कुरुक्षेत्र की टीम में वीर एस शेरगिल जो महज 10 साल आयु के खिलाड़ी हैं। वे भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा महेश शर्मा व सिद्धांत शर्मा ने भी कुरुक्षेत्र की टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं कैथल टीम में प्रणव कपूर, अक्षय मलिक अभिनय और कृष्ण इंक्या शामिल रहे। मैच अंपायर की भूमिका सिमरन एस शेरगिल ने निभाई । विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हजारों दर्शकों और स्कूली बच्चों ने मैच का उठाया। मैच में विधायक पूंडरी सतपाल जांबा, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र खैहरा गोल्डी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल व सुभाष कलसाना सहित हजारों दर्शक उपस्थित थे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button