देशरायगढ़

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर, कुरुक्षेत्र में फिर भरेंगे घोड़े हुंकार मगर इस बार पोलो के मैदान में

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कुरुक्षेत्र पोलो टीम और कैथल पोलो टीम में होगा पोलो एग्जिबिशन मैच

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की पवित्र और ऐतिहासिक धरा शनिवार को एक अनूठे खेल आयोजन की साक्षी बनेगी। सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत क्षेत्र में पहली बार पोलो एग्ज़ीबिशन मैच आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह प्रतियोगिता माननीय सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में शनिवार, 13 दिसंबर को शाम 3 बजे, जिंदल हाउस, सांवला, कुरुक्षेत्र में आयोजित होगी।

इस एग्ज़ीबिशन मैच में कुरुक्षेत्र पोलो टीम और कैथल पोलो टीम आमने-सामने होंगी।
कुरुक्षेत्र टीम की कप्तानी सांसद नवीन जिन्दल स्वयं करेंगे, और उनके साथ वीर एस शेरगिल, महेश शर्मा, तथा सिद्धांत शर्मा मैदान में उतरेंगे। वहीं कैथल की ओर से प्रणव कपूर टीम की कमान संभालेंगे और उनके साथ अक्षय मलिक, अभ्युदय प्रताप सिंह, तथा कृष्ण इंकैया खेलेंगे।
इस मैच के अंपायर की भूमिका अर्जुन अवार्ड् से सम्मानित सिमरन एस शेरगिल निभाएंगे। सांसद खेल महोत्सव के विविध कार्यक्रमों में शामिल यह पोलो एग्ज़ीबिशन मैच ग्रामीण व शहरी युवाओं को इस शौर्यपूर्ण और परंपरा से जुड़े खेल से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। आयोजन समिति के अनुसार, मैच ग्राउंड, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और भारी संख्या में दर्शकों के पहुँचने की संभावना है।

मैच कोऑर्डिनेटर रोहन मेनन ने बताया कि पोलो सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भारतीय विरासत और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि माननीय सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों ने पोलो को फिर से नई ऊर्जा दी है और युवाओं में इस खेल के प्रति रुचि बढ़ी है।

इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्सुकता चरम पर है। स्थानीय लोग इसे कुरुक्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाला यह पहला पोलो एग्ज़ीबिशन मैच न केवल रोमांचक खेल अनुभव प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र में पोलो जैसे ऐतिहासिक और शौर्य-प्रधान खेल के पुनर्जीवन का आधार भी बनेगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button