छत्तीसगढ़ में कोयला क्षेत्रों के लिए ‘जस्ट ट्रांज़िशन’ पर जोर, नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार पर चर्चा

छत्तीसगढ़ December 12, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
छत्तीसगढ़ में कोयला क्षेत्रों के लिए ‘जस्ट ट्रांज़िशन’ पर जोर, नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार पर चर्चा

छत्तीसगढ़ में कोयला क्षेत्रों के लिए ‘जस्ट ट्रांज़िशन’ पर जोर, नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार पर चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट (IISD) और स्वनिति इनिशिएटिव के शोधकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी विस्तृत अध्ययन रिपोर्ट “मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़” का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री साय ने शोधकर्ताओं के साथ राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के प्रसार, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में सरकार की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और ऊर्जा दक्षता संबंधी नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

शोधकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को भारत के 52 कोयला उत्पादक जिलों की ‘एनर्जी ट्रांज़िशन वल्नरेबिलिटी’ पर आधारित एक व्यापक इंडेक्स प्रस्तुत किया। इस इंडेक्स के अनुसार पारंपरिक कोयला आधारित क्षेत्रों में ‘जस्ट ट्रांज़िशन’—अर्थात आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से न्यायपूर्ण बदलाव—की अत्यंत आवश्यकता है। यह इंडेक्स पुराने कोयला क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार संरचना और वैकल्पिक आजीविका के अवसरों का महत्वपूर्ण संकेतक है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और ऊर्जा विभाग के सचिव रोहित यादव भी उपस्थित थे।

खबर शेयर करें: