छत्तीसगढ़

CG: भालुओं के हमले में बुजुर्ग की मौत, बकरियों के लिए पत्ती लेने गया था जंगल, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग…

 बलरामपुर रामानुजगंज: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर- रामानुजगंज, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत कई जिलो में भालुओं के हमले फिर तेज हो गए हैं. रामानुजगंज में भालुओं ने बकरियों के लिए पत्ती लेने जंगल गए एक ग्रामीण पर हमला कर   दिया. हमले से ग्रामीण की मौत हो गयी.

घटना परहियाडीह गांव के लेहदा घुटरी क्षेत्र की है. बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे घटना हुई है. दो भालुओं ने ग्रामीण पर हमला कर दिया. जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया और फिर उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान 58 वर्षीय जुगुल मरकाम के रूप में हुई है.

 

जानकारी के मुताबिक़, जुगुल मरकाम बकरियों के लिए पत्ती लेने जंगल गया हुआ था. इसी बीच दो जंगली भालुओं ने उसपर हमला कर दिया. जिससे बुरी तरह घायल हो गया. इसी बीच गाय को चराने जंगल गए रामकेश्वर ने देखा जुगुल मरकाम पर भालु हमला कर रहे है तभी उन्होंने पत्थर फेंककर भालुओं को भगाया.

 

भालुओं के हमले से जुगुल मरकाम को कई गंभीर चोट आयी. उसके सिर और जांघों पर चोटें आईं. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसकी सूचना वन विभाग के टीम को दी गयी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. साथ ही रेंजर निखिल सक्सेना ने मृतक के परिवार को 25,000 रुपए की तात्कालिक सहायता राशि दी.



















दूसरी तरफ इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं. बता दें, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में भी भालूओं का आतंक देखने को मिला. यहां मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर मादा भालू ने हमला कर दिया. इस हमले में वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद मादा भालू अपने शावकों के साथ छात्रावास में घुस गई, जिससे छात्राओं में हड़कंप मच गया.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button