Suicide: 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आखिरी व्हाट्सऐप स्टेटस में लिखा – “Sorry all of you”

Uncategorized December 11, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Suicide: 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आखिरी व्हाट्सऐप स्टेटस में लिखा – “Sorry all of you”

Suicide: 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आखिरी व्हाट्सऐप स्टेटस में लिखा – “Sorry all of you”

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आत्महत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। देवभोग थाना क्षेत्र के गिरसूल के आश्रित ग्राम बागगोडा में 27 वर्षीय यशवंत ध्रुव ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक का शव राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 के किनारे एक नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यशवंत ध्रुव ने दोपहर 12:19 बजे अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर “Sorry all of you” लिखकर अंतिम संदेश छोड़ा था। इससे कुछ घंटे बाद करीब 3 बजे राहगीरों ने उसका शव पेड़ पर देखा और इसकी जानकारी ग्रामीणों व परिजनों को दी। स्टेटस से यह साफ झलक रहा है कि युवक गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

ग्रामीणों ने तुरंत देवभोग पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने बताया कि घटनास्थल से पंचनामा, मोबाइल स्टेटस, कॉल डिटेल्स, पेड़ की स्थिति और आसपास के निशानों सहित सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यशवंत के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छह वर्ष पहले पिता का देहांत हो चुका था, जिसके बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। पीछे उसकी विधवा मां और चार बहनें हैं, जो इस घटना के बाद से गमुशुदा हालत में रो रही हैं।

पुलिस मामले को गंभीरता से जांच रही है कि युवक किन परिस्थितियों में मानसिक तनाव का शिकार हुआ और उसने यह कदम क्यों उठाया।

खबर शेयर करें: