मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को एक साल का कार्यकाल पूरा किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस अवसर पर राज्यवासियों का आभार जताया और पिछले एक साल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने सामाजिक योजनाओं जैसे ‘लाडली बहिन योजना’ और मुफ्त बिजली योजना को सफलतापूर्वक लागू किया है।
सीएम फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुसुम योजना का भी उल्लेख किया और कहा कि इस योजना में सिर्फ एक महीने में 45,911 सोलर पंप लगाए गए, जिससे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। उन्होंने बताया कि देशभर में 9 लाख पंप लगे हैं, जिसमें अकेले महाराष्ट्र में 7 लाख पंप लगाए गए। यह किसानों को दिन में भी मुफ्त बिजली प्रदान करने में मदद करेगा।
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भी इस अवसर पर सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई में हुए अभूतपूर्व विकास से हर नागरिक को गर्व है और देवेंद्र फडणवीस की सरकार सुशासन का उदाहरण पेश कर रही है।