पुतिन की कार के पीछे क्यों थी प्राइवेट नंबर वाली फॉर्च्यूनर, खुला चौंकाने वाला सच
पीएम मोदी और पुतिन की सफेद फॉर्च्यूनर का रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र आरटीओ में, सुरक्षा कारणों से मालिक का नाम गोपनीय

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। कल शाम जब उनका विमान पालम एयरपोर्ट पर उतरा, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया और दोनों नेता एक ही गाड़ी में पीएम आवास की ओर रवाना हुए।
इस दौरान सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर (MH01EN5795) ने सभी का ध्यान खींचा। यह न पीएम की बुलेटप्रूफ मर्सिडीज थी और न ही पुतिन की लिमोजिन। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र आरटीओ (मुंबई सेंट्रल) में हुआ था, और इसे इस साल अप्रैल 2024 में रजिस्टर किया गया था।
सार्वजनिक जानकारी में गाड़ी के मालिक का नाम नहीं दिखता, जो सुरक्षा कारणों से सामान्य प्रक्रिया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह वाहन मुंबई पुलिस के हाई-सिक्योरिटी बेड़े का हिस्सा हो सकता है, जिसे वरिष्ठ अधिकारियों या सुरक्षा एजेंसियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पीएम मोदी का इस आम दिखने वाली SUV का इस्तेमाल करना दोनों नेताओं के बीच दोस्ताना संबंध और विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल को दर्शाता है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






