दुर्ग पुलिस ने सुदखोरी गैंग का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ December 6, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
दुर्ग पुलिस ने सुदखोरी गैंग का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने सुदखोरी गैंग का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

भिलाई: दुर्ग जिले में सुदखोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने भट्ठी थाना क्षेत्र में सक्रिय सुदखोरी गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब एक सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी से उधार लिए गए 3 लाख रुपये के बदले में गैंग ने कुल 10 लाख रुपये की वसूली की।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 28 फरवरी 2025 को 3 लाख रुपये उधार लिए थे और इसके बदले पांच ब्लैंक चेक और दो एग्रीमेंट पेपर सौंपे थे। जून 2025 में पूरी राशि लौटाने के बावजूद आरोपी जयदीप सिंह लगातार दबाव डालता रहा और चेक व एग्रीमेंट पेपर वापस नहीं किए।

30 नवंबर 2025 को प्रार्थी अपनी रिटायरमेंट राशि ट्रांसफर करने बैंक पहुंचा, तभी आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी को धमकाकर 9 लाख रुपये आरटीजीएस और 1 लाख रुपये नकद जबरन अपने खाते में जमा करा लिए। पुलिस ने मौके से बैंक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ओमप्रकाश (57 वर्ष), प्रदीप नायक (38 वर्ष) और एम. कृष्णा रेड्डी (28 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपी अब भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पूछताछ में यह भी खुलासा हो सकता है कि गैंग ने और लोगों से भी पैसे वसूले हैं।

खबर शेयर करें: