बीजापुर में शहीदों को सलामी: नक्सली मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए 3 DRG जवानों को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बीजापुर। बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर मंगलवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 18 नक्सलियों के ढेर होने का दावा किया गया है। इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि बस्तर IG पी. सुंदरराज ने की। देर रात तक चली इस मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।
इसी बीच मुठभेड़ में शहीद हुए DRG के तीन वीर जवानों को बुधवार को न्यू पुलिस लाइन, बीजापुर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जवानों को अंतिम सलामी अर्पित की गई। इस अवसर पर विधायक विक्रम मंडावी, DIG बस्तर, IG पी. सुंदरराज और SP बस्तर सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
शहीद जवानों की पहचान प्रधान आरक्षक मोनू बड़डी, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी के रूप में हुई है। श्रद्धांजलि ceremony के बाद शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरा जिला शोक और गर्व की मिश्रित भावना के साथ इन जवानों को नमन कर रहा है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






