Raigarh: वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. जवाहर चौबे का निधन, कल उनके निवास स्थान से निकलेगी अंतिम यात्रा
रायगढ़
December 3, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. जवाहर चौबे का निधन, कल उनके निवास स्थान से निकलेगी अंतिम यात्रा
रायगढ़। रायगढ़ अंचल के शिक्षा जगत के लिए एक दुखद खबर है। वरिष्ठ सेवानिवृत्त उच्च शिक्षाविद् डॉ. जवाहर चौबे का बीती रात कोतरा रोड स्थित निवास में लगभग ढाई बजे अचानक देहांत हो गया।
डॉ. चौबे का निधन शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार कल 4 दिसंबर, गुरुवार को किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निवास, कोतरा रोड विकास नगर से सर्किट हाउस रोड मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी।