खेलछत्तीसगढ़

टीम इंडिया रायपुर पहुंच रही, वनडे मैच की तैयारियां जोर-शोर से

रायपुर। रांची में पहले एकदिवसीय मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया अब रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली है। जानकारी के अनुसार सभी खिलाड़ी चार्टर्ड प्लेन से सीधे विवेकानंद एयरपोर्ट, माना, पर लैंड करेंगे और वहां से सीधे होटल के लिए रवाना होंगे। संभावना है कि कल टीम इंडिया प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी। साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाड़ी भी रायपुर पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट मैच की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह मैच स्टेडियम BCCI को हैंडओवर किए जाने के बाद पहली बार आयोजित किया जा रहा है। मैच को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है।

बैठक की अध्यक्षता IG रायपुर रेंज और DIG गिरिजाशंकर जायसवाल कर रहे हैं। इसमें DSP, ASP स्तर के अधिकारी, SSP रायपुर समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्टेडियम, होटलों और पूरे रूट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button