रायगढ़

बैडमिंटन : चक्रधर क्लब के रुद्र यादव का वेस्ट जोन हेतु चयन

रायगढ़। बैडमिंटन खेल का राज्य स्तरीय यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप , कोंडागांव में आयोजित किया गया था जिसके फाइनल में रायपुर की पंडित रवि शंकर यूनिवर्सिटी को हराकर , गुरु घासी दास यूनिवर्सिटी बिलासपुर ने गौरवपूर्ण जीत हासिल किया है । आगामी दिसंबर माह में ओडिशा सम्बलपुर में वेस्ट जोन यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु रुद्र यादव , मानस भट्टाचार्य , धीरज खत्री , तुषार केशरवानी , दिगेंद्र यादव , राजीव वाधवानी का चयन हुआ है । रुद्र यादव की इस उपलब्धि पर चक्रधर क्लब के प्रबंधक एवं हेड कोच अकरम खान , कोच लुकेश यादव , गौरी श्री बेहरा, आमान खान , क्लब के सभी खिलाड़ी एवं पालकों के अलावा , रायगढ़ जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अकरम खान , सचिव सौरभ पंडा , कुंदन सिंह , हितेश वर्मा , बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों , खेल प्रेमियों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है ।

विदित हो कि रुद्र यादव घड़घोड़ा के ग्राम छाल से चक्रधर क्लब आकर अपने गुरु अकरम खान के मार्गदर्शन में नियमित कठिन अभ्यास कर रहे है । इसके पूर्व भी रुद्र यादव ने जिला , राज्य स्तरीय , स्कूल नेशनल में अपने माता पिता के साथ साथ रायगढ़ जिले का नाम रोशन किया है ।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button