OP चौधरी का भूपेश बघेल पर तीखा वार: “PM मोदी से आपकी तुलना हो ही नहीं सकती… धान, चावल, गोबर—किस चीज़ में नहीं किया घोटाला

छत्तीसगढ़ November 30, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
OP चौधरी का भूपेश बघेल पर तीखा वार: “PM मोदी से आपकी तुलना हो ही नहीं सकती… धान, चावल, गोबर—किस चीज़ में नहीं किया घोटाला

OP चौधरी का भूपेश बघेल पर तीखा वार: “PM मोदी से आपकी तुलना हो ही नहीं सकती… धान, चावल, गोबर—किस चीज़ में नहीं किया घोटाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है। बघेल ने एक इंटरव्यू में खुद की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न करने की अपील की थी, जिसके बाद राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन पर तीखा हमला बोला है।

वित्त मंत्री चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा—
“आपने ठीक कहा भूपेश जी… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आपकी तुलना हो ही नहीं सकती, क्योंकि माताओं-बहनों को 500 रुपए देने का झूठ आपने बोला। शराबबंदी का वादा किया और बदले में शराब घोटाला किया। PSC में माफियाराज चलाकर युवाओं के सपनों से खिलवाड़ किया। आपने धान, चावल, गोबर—किस चीज़ में घोटाला नहीं किया? जनता ने हर जगह आपको बाहर का रास्ता दिखा दिया, फिर भी समझ नहीं आ रहा।”

उन्होंने आगे कहा कि “140 करोड़ भारतीयों ने जिस प्रधानमंत्री को चुना है, उनके बारे में आपकी भाषा को देश कभी माफ नहीं करेगा।”


क्या कहा था भूपेश बघेल ने?

पूर्व सीएम बघेल ने शनिवार रात एक इंटरव्यू वीडियो साझा किया था, जिसमें एक सवाल के दौरान उनकी राजनीति करने की शैली की तुलना प्रधानमंत्री मोदी से की जा रही थी। इस पर बघेल ने हाथ जोड़कर जवाब दिया—
“मैं आपसे माफी मांगता हूं। नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्ति से मेरी तुलना मत कीजिए। मैं कभी झूठ बोलकर राजनीति नहीं करता। मैं 10 बार मरना पसंद करूंगा, लेकिन मोदी नहीं बनना चाहूंगा।”


वित्त मंत्री का पलटवार

बघेल के इस बयान के जवाब में OP चौधरी ने कांग्रेस शासनकाल के कई कथित घोटालों का जिक्र किया और लिखा कि जनता पहले ही कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर चुकी है। उन्होंने अपने पोस्ट में शराब घोटाला, धान एवं चावल खरीदी में गड़बड़ी, गोबर खरीदी योजना और PSC भर्ती विवाद का भी उल्लेख किया।

खबर शेयर करें: