सपरिवार PM मोदी से मिले CM विष्णुदेव साय, बोले– जीवनभर याद रहने वाला प्रेरक अनुभव

छत्तीसगढ़ November 30, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
सपरिवार PM मोदी से मिले CM विष्णुदेव साय, बोले– जीवनभर याद रहने वाला प्रेरक अनुभव

सपरिवार PM मोदी से मिले CM विष्णुदेव साय, बोले– जीवनभर याद रहने वाला प्रेरक अनुभव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। सीएम साय ने इस मुलाकात की तस्वीरें और अनुभव X पर साझा करते हुए लिखा, “सत्पुरुषसंसर्गो हि कृतार्थयति जीवनम्।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से मिले सम्मान और आत्मीयता ने इस क्षण को जीवनभर यादगार बना दिया।

CM साय ने कहा कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीयता से हालचाल पूछा, बच्चों से सहज होकर बातचीत की और आशीर्वाद दिया। पीएम मोदी के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार ने पूरे परिवार को भावुक कर दिया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान परिवार की तीन पीढ़ियों को एक साथ उनके सान्निध्य में बैठने का अवसर मिला, जो उनके लिए बेहद विशेष और भावनात्मक पल रहा।

मुख्यमंत्री ने इस गरिमामय भेंट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

खबर शेयर करें: