Raigarh news: JK मल्टीप्लेक्स में देर रात भीषण आग, प्रशासन की तुरंत कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

रायगढ़ November 30, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh news: JK मल्टीप्लेक्स में देर रात भीषण आग, प्रशासन की तुरंत कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

Raigarh news: JK मल्टीप्लेक्स में देर रात भीषण आग, प्रशासन की तुरंत कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

 

रायगढ़। खरसिया में कल देर रात एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। लगभग रात 2 बजे JK मल्टीप्लेक्स में अचानक भीषण आग लग गई, देखते ही देखते लपटें इमारत को अपनी चपेट में लेती चली गईं। आग की सूचना मिलते ही SDM प्रवीण तिवारी ने अपनी सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया का परिचय देते हुए तुरंत मौके की ओर रुख किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े भी सक्रिय रूप से टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। वहीं SDOP प्रभात पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल और अधिकारी भी तुरंत पहुँचकर हालात को नियंत्रित करने में जुट गए।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDM प्रवीण तिवारी ने राहत एवं बचाव कार्य की मॉनिटरिंग की और आवश्यक टीमों को मौके पर बुलाया। उनके निर्देश पर नगर सेना, JSW, RKM और खरसिया दमकल की टीमों ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
घनी आग, धुआं और लगातार फैलती लपटों के बावजूद टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

सबसे राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि JK मल्टीप्लेक्स पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है।

SDM प्रवीण तिवारी की तत्परता, तेज़ निर्णय क्षमता और मौके पर सक्रिय मौजूदगी के कारण स्थिति समय रहते नियंत्रण में लाई जा सकी।

खबर शेयर करें: