सूरजपुर में हाथी का कहर: सो रहे दंपती को कुचलकर मौत के घाट उतारा

छत्तीसगढ़ November 29, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
सूरजपुर में हाथी का कहर: सो रहे दंपती को कुचलकर मौत के घाट उतारा

सूरजपुर में हाथी का कहर: सो रहे दंपती को कुचलकर मौत के घाट उतारा

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार रात हाथी के हमले से एक दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना भटगांव थाना क्षेत्र के कपसरा स्थित बिसाही पोड़ी गांव की है। मृतक कबिलास राजवाड़े अपनी पत्नी धनियारो के साथ खलिहान में धान की रखवाली कर रहे थे, तभी करीब रात 2 बजे हाथी ने हमला कर दोनों को कुचल दिया।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथियों की सटीक लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो रहा है।

सूरजपुर में हाल ही में यह दूसरी जानलेवा घटना है। 22 नवंबर को रामकोला वन परिक्षेत्र में चार लोग जंगल में बाइक से गए थे। जंगल में हाथियों से सामना होने पर एक हाथी ने पूर्व उपसरपंच मोहम्मद सैफुद्दीन को कुचलकर मार डाला, जबकि बाकी तीन लोग भागकर अपनी जान बचाने में सफल हुए।

खबर शेयर करें: