कोरबा: 127 नगर सैनिकों को नोटिस, विभाग में हड़कंप

कोरबा। जिला सेनानी के आदेश से 127 नगर सैनिकों को जनरल परेड में गैरमौजूद रहने के कारण नोटिस जारी किए गए हैं, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई को लेकर सैनिकों में आक्रोश देखा जा रहा है।
जिला सेनानी कार्यालय में सप्ताह में दो दिन, सोमवार और गुरुवार, जनरल परेड आयोजित की जाती है। अनुपस्थित रहने वाले सैनिकों को अलग-अलग दिनों में कार्यालयीन अवधि में तलब किया गया है।
मामले में कई महिला नगर सैनिक मुख्यालय से दूर-दराज के इलाकों में तैनात हैं। उन्हें परेड में शामिल होने के लिए एक दिन पहले जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ महिला सैनिक मां भी हैं, जिनके लिए बच्चों की देखभाल के साथ परेड में शामिल होना चुनौतीपूर्ण है।
जिला सेनानी प्रभारी एके एक्का से जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। नोटिसों पर पुरुष और महिला सैनिकों ने एक ही जगह हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि कुछ महिला सैनिकों को छूट मिली थी, इसके बावजूद उन्हें नोटिस जारी किए गए, जिसके बाद वे अठारह दिनों की छुट्टी पर चली गईं।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






