छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पहली बार DGP-IGP सम्मेलन, पीएम मोदी और अमित शाह की उपस्थिति में तीन दिन का सुरक्षा समिट

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की मौजूदगी में 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन आयोजित होगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि राज्य पहली बार इस प्रतिष्ठित सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण और सीमा प्रबंधन जैसे अहम मसलों पर चर्चा होगी। सम्मेलन में सभी राज्य अपने अपराध नियंत्रण संबंधी प्रयासों पर प्रजेंटेशन देंगे और एक मॉडल स्टेट चुनकर कॉमन गाइडलाइन जारी की जाएगी। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे।

वीआईपी ठहरने की व्यवस्था:

  • पीएम मोदी: एम-1 बंगला

  • गृह मंत्री अमित शाह: एम-11 बंगला

  • एनएसए अजीत डोभाल, डिप्टी एनएसए, आईबी चीफ और केंद्रीय गृह सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी: नवीन सर्किट हाउस



















  • सर्किट हाउस में 6 सूइट और 22 कमरे बुक

  • ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे, निमोरा अकादमी में 91 कमरे

  • सम्मेलन में 33 राज्यों से डीजीपी और 20 डीजी/एडीजी सहित कुल 75 पुलिस अधिकारी शामिल होंगे।

सुरक्षा व्यवस्था:
एडीजी दीपांशु काबरा और आईजी अमरेश मिश्रा को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य पुलिस, केंद्रीय फोर्स, इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय किया जाएगा। वीआईपी के ठहरने वाले स्थानों पर कमांडेंट या एसपी रैंक के अधिकारी सुरक्षा प्रभारी होंगे और तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह छत्तीसगढ़ में एक महीने में दूसरा दौरा होगा। पहले वे 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल का दौरा किया और आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया था।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button