मुंगेली: थ्रेसर मशीन में फंसने से युवक की गई जान, इलाके में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ November 27, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
मुंगेली: थ्रेसर मशीन में फंसने से युवक की गई जान, इलाके में मचा हड़कंप

मुंगेली: थ्रेसर मशीन में फंसने से युवक की गई जान, इलाके में मचा हड़कंप

मुंगेली: लोरमी के पुटुपारा में धान मिसाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें महेंद्र साहू (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तब हुई जब युवक धान को थ्रेसर मशीन में डाल रहा था और अचानक उसका पैर फिसल गया। इसके चलते वह सीधे मशीन में जा फंसा और मशीन ने उसका पूरा शरीर खींच लिया।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र साहू पूर्व पार्षद धन्नु साहू के पुत्र हैं और यह हादसा उनके खेत में हुआ। हादसा इतना गंभीर था कि युवक का शरीर मशीन में पूरी तरह फंस गया और सामान्य तरीके से उसे बाहर निकालना संभव नहीं था।

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने जेसीबी मशीन बुलाकर शव निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ही महेंद्र का शव मशीन से बाहर निकाला जा सका। घटना की भयावहता देखकर प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए और परिजन घटनास्थल पर ही बदहवास होकर रोने लगे।

पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई की और शव को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से पुटुपारा और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

खबर शेयर करें: