रायगढ़

Raigarh News: कलेक्टर ने ली जीवनदीप समिति की बैठक, कहा- जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता

 

रायगढ़, 26 नवम्बर 2025/ कलेक्टर एवं जीवनदीप समिति के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण की विस्तृत समीक्षा की गई और विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर गहन चर्चा हुई।

बैठक के दौरान कलेक्टर चतुर्वेदी ने जिला अस्पताल एवं उससे संबद्ध अस्पतालों की मौजूदा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को समय पर और पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। सिविल सर्जन-सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक द्वारा एजेंडा अनुसार चर्चा के दौरान बताया गया कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने हेतु ऑपरेशन थिएटर में शल्यक्रिया के लिए एनेस्थेसिया वर्क स्टेशन मशीन, सीबीसी जांच मशीन तथा अन्य अत्यावश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद एवं व्यवस्थापन की आवश्यकता है। इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने सभी एजेंडा बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एजेंडा के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की और अस्पताल प्रबंधन से स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने हेतु सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए।

बैठक मे सी.ई.ओ.जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त, नगर पालिक निगम बृजेश सिंह क्षत्रिय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, रंजना पैंकरा, डी.पी.एम., डॉ. पी.के. गुप्ता, भेषज विषेषज्ञ, डॉ. आर.के. गुप्ता, अस्थिरोग विशेषज्ञ, डॉ. सुषमा एक्का, स्त्रीरोग विषेषज्ञ एवं डॉ. अभिषेक अग्रवाल, अधीक्षक, 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल, रायगढ़ सहित जीवनदीप समिति कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित थे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button