रायगढ़: पड़ोसी के घर मिली 7 साल की बच्ची की लाश, गला दबाकर हत्या की आशंका—लैलूंगा में सनसनी

छत्तीसगढ़ November 26, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़: पड़ोसी के घर मिली 7 साल की बच्ची की लाश, गला दबाकर हत्या की आशंका—लैलूंगा में सनसनी

रायगढ़: पड़ोसी के घर मिली 7 साल की बच्ची की लाश, गला दबाकर हत्या की आशंका—लैलूंगा में सनसनी

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। कुर्रा गांव में 7 साल की मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्ची की लाश उसके मामा के पड़ोसी के घर में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामा के घर रहती थी बच्ची, दूसरी कक्षा की छात्रा थी

मृतिका अपने मामा के घर रहती थी और दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। बुधवार सुबह परिजन उसे खोजते हुए पड़ोसी के घर पहुंचे, जहां बच्ची संदिग्ध हालत में मृत मिली।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना के पीछे आपसी रंजिश का विवाद हो सकता है। पुलिस इस आधार पर गहन जांच कर रही है।

गले पर मिले निशान, गला दबाकर हत्या की पुष्टि की आशंका

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बच्ची के गले पर निशान मिलने की बात सामने आई है, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की संभावना को बल मिला है।

कितने लोग शामिल, जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में कितने लोग शामिल थे और वारदात को कैसे अंजाम दिया गया।
पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

गांव में पुलिस की तैनाती, लोगों में आक्रोश

वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र गांव में बल तैनात किया है।

खबर शेयर करें: