छत्तीसगढ़

हरिभूमि-आईएनएच मीडिया समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी को पितृशोक: पिता कीर्तिनारायण द्विवेदी का 25 नवंबर को ग्वालियर में हुआ देवलोकगमन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

रायपुर। हरिभूमि मीडिया समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के पिता कीर्तिनारायण द्विवेदी का 84 वर्ष की आयु में 25 नवंबर को देवलोक गमन हो गया है। वे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रहे पं. बृजनारायण ‘बृजेश’ के मंझले सुपुत्र थे। वह लंबे समय तक मध्य प्रदेश शासन के कृषि विभाग में अधिकारी रहे।
उनकी अंतिम यात्रा 26 नवंबर, बुधवार को निज निवास 3, सिंधी कालोनी ग्वालियर से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। स्व. कीर्तिनारायण द्विवेदी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े सुपुत्र डॉ. हिमांशु द्विवेदी और पुत्रवधु पूजा द्विवेदी हैं। छोटे सुपुत्र रवि द्विवेदी और पुत्रवधू कीर्ति द्विवेदी ग्वालियर स्थित हाईकोर्ट के प्रसिद्ध एडवोकेट हैं। पुत्री डॉ. राखी और दामाद डा. अविनाश शर्मा ख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं।
तत्कालीन गुना जिला अंतर्गत ईशागढ़ में जन्में श्री कीर्ति नारायण द्विवेदी ने गवालियर स्थित कृषि महाविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की, उनका विवाह ग्वालियर के ही प्रतिष्ठित पटेरिया परिवार में रमा जी के साथ हुआ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कीर्तिनारायण द्विवेदी के निधन पर जताया शोक
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के पिता कीर्तिनारायण द्विवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, कीर्तिनारायण द्विवेदी के देवलोकगमन दुःखद का समाचार प्राप्त हुआ है. उनकी आत्मा को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की क्षमता प्रदान करें, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है. श्री कीर्तिनारायण द्विवेदी का 25 नवंबर को ग्वालियर में 84 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हुआ.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button