बालोद में GST की रेड, पान मसाला कारोबारी के ठिकानों पर जांच जारी
बालोद में GST की रेड, पान मसाला कारोबारी के ठिकानों पर जांच जारी
बालोद। जीएसटी विभाग की छापेमारी से बालोद शहर में व्यापारी समुदाय में हड़कंप मच गया है। टीम ने शहर के शंकर स्टोर्स में दबिश दी, जो पान मसाला कारोबारी दीपक चैनानी का है। दोपहर से चल रही इस कार्रवाई में अधिकारियों ने दुकानों और अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों और व्यापार रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।
जीएसटी अधिकारियों की टीम दो वाहनों में बालोद पहुंची और कार्रवाई के दौरान शहर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। कई व्यापारियों ने अपने व्यवसायिक कार्यों को फिलहाल रोक दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टीम टैक्स चोरी या वित्तीय गड़बड़ी के मामले में दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। अधिकारियों ने फिलहाल कार्रवाई की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन जांच जारी रहने की संभावना है।