CG News: प्रॉपर्टी डीलर ने दूसरे की जमीन बेचकर की 6 लाख की ठगी, बसंतपुर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

छत्तीसगढ़ November 23, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: प्रॉपर्टी डीलर ने दूसरे की जमीन बेचकर की 6 लाख की ठगी, बसंतपुर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

CG News: प्रॉपर्टी डीलर ने दूसरे की जमीन बेचकर की 6 लाख की ठगी, बसंतपुर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

राजनांदगांव। राजनांदगांव की बसंतपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में 24 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जमीन बिक्री के नाम पर एक प्रार्थी से लाखों रुपये की ठगी की थी।

आरोपी सईद खान (उम्र 35 साल) ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर प्रार्थी से अलग-अलग जगह स्थित दूसरे की जमीन को अपना बताते हुए 27 लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय किया। आरोपी ने प्रार्थी से दो किस्तों में कुल 6 लाख रुपये बयाना राशि के तौर पर प्राप्त किए और धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर, थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सईद खान को उसके निवास से हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

 

खबर शेयर करें: